Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Aug, 2026

वेंकटनगर स्टेशन पर 5 सितंबर से रुकेगी नर्मदा एक्सप्रेस

अनूपपुर के वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का 5 सितंबर और इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का 6 सितंबर से प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा।

अनूपपुर, 31 अगस्त।

छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रवेश करने वाले प्रथम रेलवे स्टेशन वेंकटनगर पर जल्द ही नर्मदा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 सितंबर से और इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 6 सितंबर से यहां रुकेगी।

वेंकटनगर क्षेत्र के निवासी कोरोना काल के दौरान बंद हुए ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद सांसद हिमांद्र सिंह ने रेल मंत्री से कई बार मुलाकात कर वेंकटनगर स्टेशन पर बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत वेंकटनगर स्टेशन पर दोनों दिशाओं की ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत किया गया है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन के कुछ स्टेशनों के समय में आंशिक बदलाव भी किया गया है। गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 सितंबर 2026 से वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव के साथ संचालित होगी। ट्रेन यहां दोपहर 1.47 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 1.49 बजे रवाना होगी। इसके बाद बदली हुई समय-सारिणी के अनुसार यह जैतहरी स्टेशन पर 2.02 बजे, अनूपपुर में 2.19 बजे, अमलाई में 2.35 बजे और बुढ़ार स्टेशन पर 2.45 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों का समय पूर्ववत रहेगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 6 सितंबर 2026 से वेंकटनगर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन यहां सुबह 11.03 बजे पहुंचेगी और 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। आंशिक रूप से संशोधित समय-सारिणी के तहत ट्रेन पेंड्रा रोड पर 11.21 बजे, खोंगसरा में 12.07 बजे, बेलगहना में 12.23 बजे, करगी रोड पर 12.38 बजे, घुटकू में 12.52 बजे और उसलापुर स्टेशन पर 1.04 बजे पहुंचेगी। शेष स्टेशनों की समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़