Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
31 Aug, 2026

दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची से 47.56 लाख नाम बाहर

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची में 1.45 करोड़ से अधिक पुराने मतदाताओं में से 97 लाख से अधिक नाम शामिल किए गए हैं और 47.56 लाख नाम सूची में नहीं रखे गए।

नई दिल्ली, 31 अगस्त।

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है। पहले मौजूद 1 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं में से केवल 97 लाख से अधिक नाम मसौदा सूची में शामिल किए गए हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 67.22 प्रतिशत है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 30 जून से 17 अगस्त तक अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर और ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव आयोग के अनुसार स्थायी रूप से पता बदलने, अपने निवास पर उपलब्ध नहीं मिलने और अन्य कारणों से फॉर्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की संख्या 43,32,775 यानी 29.86 प्रतिशत रही। इसके अतिरिक्त 2,82,412 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 1,41,535 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए। कुल 47,56,722 नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पहले 1,45,10,299 मतदाता दर्ज थे।

मसौदा सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 49,88,993 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 47,64,137 दर्ज की गई है। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 447 है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1,03,870 युवा मतदाता सूची में शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 40,871 है और 189 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अब भी सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 30 सितंबर तक फॉर्म 6 के माध्यम से दावे और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी। 29 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा, जिसके बाद 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था भी की गई है। प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इसके चलते दिल्ली में मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है, यानी 1,914 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान स्थलों की संख्या भी 2,696 से बढ़ाकर 2,856 कर दी गई है और इसमें 160 नए स्थल जोड़े गए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़