Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
31 Aug, 2026

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से 1.56 लाख उड़ाए, दो साल बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में मोबाइल चोरी कर उसके जरिए यूपीआई से बैंक खाते से 1.56 लाख रुपये निकालने के मामले में दो वर्षों से फरार आरोपी को देवेन्द्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पन्ना, 31 अगस्त।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मोबाइल चोरी करने के बाद उसके जरिए यूपीआई से बैंक खाते से 1.56 लाख रुपये निकालने के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को देवेन्द्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव ने बताया कि बड़ौर कुँवरपुर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू ने 14 अप्रैल 2024 को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 10 फरवरी 2024 को उसके घर के बाहर से परिचित लोगों ने उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।

पुलिस के अनुसार चोरी हुए मोबाइल में फरियादी की सिम मौजूद थी और फोन में पहले से फोन-पे के माध्यम से यूपीआई सुविधा संचालित थी। आरोप है कि मोबाइल और सिम का दुरुपयोग कर आरोपी ने अलग-अलग तरीकों से फरियादी के बैंक खाते से कुल 1 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा और करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल चोरी करने और बाद में उसके माध्यम से बैंक खाते से रुपये निकालने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय संदीप वर्मन, पिता हुलासी वर्मन, निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना पवई के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि मोबाइल चोरी और ऑनलाइन माध्यम से रुपये निकालने की इस घटना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़