Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Aug, 2026

सागर में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, दो मेडिकल लाइसेंस रद्द

सागर में औषधि प्रशासन ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और गंभीर अनियमितताओं के मामले में दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर एक दुकान का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

सागर, 31 अगस्त।

सागर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और औषधि नियमों के उल्लंघन के खिलाफ औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने सोमवार को शहर के मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान ऋषभ इंटरप्राइजेज में नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय और इस गतिविधि में संलिप्तता की पुष्टि होने पर दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

आईटीआई के सामने संचालित विष्णु मेडिकल भी कार्रवाई की जद में आया। निरीक्षण के समय दुकान बंद मिली और उसके संचालन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस पर औषधि प्रशासन ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पर संवृद्धि मेडिकल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। औषधि नियमों के तहत मेडिकल स्टोर में पंजीकृत और योग्य फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है। जांच के दौरान कोई फार्मासिस्ट नहीं मिलने पर दुकान का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

विजय टॉकीज रोड स्थित श्री पटेल मेडिकल के निरीक्षण में एविल वायल 10 मिलीलीटर के स्टॉक और क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। संचालक को नारकोटिक्स दवाओं और एविल वायल से जुड़े सभी वैध दस्तावेज तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान लिए गए दवाओं के नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले माह भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1945 के तहत सागर जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। ताजा कार्रवाई के बाद मेडिकल संचालकों में हड़कंप है और प्रशासन ने साफ किया है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़