Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
01 Sep, 2026

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं पर तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इंदौर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनियमितताओं और सुधार निर्देशों का संतोषजनक पालन न होने पर तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

इंदौर, 01 सितंबर।

इंदौर में खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने पहले इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित संस्थानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए थे।

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी तीनों प्रतिष्ठानों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। प्रशासन को अपेक्षित सुधारों के अनुपालन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला इंदौर के अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं अभिहित अधिकारी माधव प्रसाद हासानी ने 31 अगस्त को तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए।

कार्रवाई की जद में श्री हरिकृष्ण ग्रुप का हेडेली पिज्जा, जेमिनी मॉल, स्कीम नंबर 54 स्थित प्रतिष्ठान; इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का बिगबास्केट, बी-7, स्कीम नंबर 54, पीयू-4 कमर्शियल; तथा सोशल इंदौर एलएलपी का सोशल रिंग रोड, सी-21 बिजनेस पार्क, रैडिसन ब्लू होटल के सामने, एमआर-10 स्थित प्रतिष्ठान शामिल हैं।

लाइसेंस निलंबित होने के बाद तीनों प्रतिष्ठानों को अपने यहां रखे शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थ तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाद्य कारोबार को भी तत्काल प्रभाव से बंद रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में खाद्य कारोबार संचालित करना कानून के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों में तय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और जनस्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। निरीक्षण और कानूनी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़