Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
01 Sep, 2026

लद्दाख बाइक वीक के पहले संस्करण का शुभारंभ, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लेह में लद्दाख बाइक वीक के पहले संस्करण के शुभारंभ के साथ मोटरसाइकिलिंग और साहसिक पर्यटन को नई पहचान देने की पहल शुरू हुई।

लेह, 01 सितंबर।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को ‘लद्दाख बाइक वीक’ के पहले संस्करण को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लद्दाख की मोटरसाइकिलिंग और ऊंचाई वाले साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ती पहचान को सामने लाना है।

इस अवसर पर उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि लद्दाख के भव्य पर्वत, दुर्गम रास्ते और दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर योग्य दर्रों ने इसे भारत के साथ विदेशों के मोटरसाइकिल प्रेमियों की पसंदीदा जगह बना दिया है।

उन्होंने कहा कि बाइक वीक के जरिए लद्दाख को केवल बाइकरों के गुजरने वाले स्थान के रूप में नहीं, बल्कि साहसिक यात्रा, खोज और अनुभव आधारित पर्यटन के लिए चुनी जाने वाली विशेष मंजिल के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण लद्दाख मोटरसाइकिल रैली है, जिसका आयोजन 1 से 3 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें देशभर से 11 पेशेवर राइडर गलवान मोटरसाइकिल रैली में भाग लेंगे।

उपराज्यपाल ने बताया कि राइडर पूर्वी लद्दाख के रणनीतिक और भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। यह यात्रा साहसिक गतिविधियों, राष्ट्रीय एकता और लद्दाख में खोज की भावना का प्रतीक होगी।

बाइक वीक के तहत 4 से 6 सितंबर तक लेह के चुचोट में हिमालयन बेसकैंप का आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न गतिविधियों, अनुभवों, प्रदर्शनों, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में प्रतिदिन करीब 5,500 लोग पहुंचेंगे। इसके अलावा लेह मार्केट में 1 से 7 सितंबर तक विंटेज मोटरसाइकिल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

इस प्रदर्शनी में 15 चयनित क्लासिक और विंटेज मोटरसाइकिलें प्रदर्शित की जाएंगी, जो मोटरसाइकिलिंग की विरासत के विभिन्न दौरों की झलक पेश करेंगी।

लद्दाख बाइक वीक 2026 उन आठ विशेष केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय पर्यटन महोत्सवों में शामिल है, जिन्हें पर्यटन स्थलों के प्रचार, पर्यटकों की भागीदारी बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में पर्यटन को विविध रूप देने के लिए चुना गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़