Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
01 Sep, 2026

शिवपुरी में आज विकास कार्यों की सौगात देंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी और कोलारस में विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शिवपुरी, 01 सितंबर।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को कोलारस और शिवपुरी में विकास कार्यों से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिंधिया शिवपुरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप 50 सीटों वाले अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत भी करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे और पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। आगे सिंहनिवास और रातौर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे तानपुर पहुंचेंगे।

तानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा सिंहनिवास सब-स्टेशन का उद्घाटन और शासकीय माध्यमिक स्कूल भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। सिंधिया उप तहसील ठर्रा का भी लोकार्पण करेंगे।

पाली गांव में पाली-राजगढ़ रोड के भूमि पूजन के साथ कुम्हरौआ से बागरोद रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। ग्राम कार्या में हाई स्कूल भवन, खरई में ग्राम पंचायत भवन और पड़ोरा चौराहा पर आरसीसी रोड का लोकार्पण भी कार्यक्रम में शामिल है।

इसके बाद सिंधिया लुकवासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां बिजरौनी बायपास रोड और दौलतपुर से साईखेड़ा रोड के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।

कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कोलारस रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस के नए ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद उनका रात्रि विश्राम टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में रहेगा।

दो सितंबर को सुबह 10 बजे से उनके अगले दिन के कार्यक्रम शुरू होंगे। वे छत्री रोड, सईसपुरा और राघवेन्द्र नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा कलेक्ट्रेट शिवपुरी में डीवीएमसी अथवा दिशा की बैठक में भाग लेंगे।

इसके बाद प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण और ककरवाया में लॉ कॉलेज के पास डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन किया जाएगा। अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़