Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
01 Sep, 2026

नेपाल में बाढ़ का कहर, मलबे में दबे घर से 23 शव बरामद

नेपाल के नुवाकोट में भीषण बाढ़ के बाद मलबे में दबे मकान से 23 शव मिलने से इलाके में शोक फैल गया।

नुवाकोट, 01 सितंबर।

नेपाल के नुवाकोट जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बाद मलबे में दबे एक घर से 23 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। विदुर नगरपालिका के बेत्रावती गांव में चलाए गए राहत और बचाव अभियान के दौरान यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।

खोज अभियान में मंगलवार को मकान के एक कमरे से 21 शव मिले, जबकि दो अन्य शव घर के बाहर से बरामद किए गए। सभी शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पिछले बुधवार को भोटेकोशी नदी के रास्ते त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। आशंका है कि बाढ़ से बचने के लिए कुछ लोग मकान की ऊपरी मंजिलों की ओर भागे, लेकिन पानी और मलबे की चपेट में आ गए।

पुलिस को संदेह है कि मृतकों में गोसाईंकुंड की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री शामिल हो सकते हैं। घटनास्थल से शवों के साथ बैग भी बरामद हुए हैं और एक शव विदेशी नागरिक का प्रतीत हो रहा है।

नुवाकोट के पुलिस अधीक्षक विपिन रेग्मी के अनुसार, 21 शव एक ही कमरे में और दो शव बाहर मिले हैं। अधिकांश शव मकान की छत के ठीक नीचे स्थित कमरे से निकाले गए।

राहतकर्मियों को एक महिला का शव छोटी बच्ची को गोद में कसकर पकड़े हुए मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों मां-बेटी हो सकती हैं।

पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि बाढ़ से बचने के प्रयास में कई लोग एक स्थान पर एकत्र हो गए थे, लेकिन वे भीषण बाढ़ की चपेट से नहीं बच सके।

मकान से निकाले गए 23 शवों में से आठ को त्रिशूली अस्पताल भेजा गया है। शेष शव फिलहाल मकान की छत पर रखे हुए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़