इस्लामाबाद, 01 सितंबर।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं और अनेक घरों में भी पानी भर गया।
इस्लामाबाद के साथ पड़ोसी शहर रावलपिंडी में भी तेज बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया है।














