काठमांडू, 01 सितंबर।
नेपाल में बाढ़ की त्रासदी के बीच प्रशासन अज्ञात मृतकों के शवों को अस्थायी कब्रों में दफना रहा है। दूसरी ओर, लापता लोगों के परिवार अब भी अपने प्रियजनों के बारे में किसी सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
नेपाल और तिब्बत में इस आपदा से अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 5,000 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित परिवारों की चिंता लगातार बनी हुई है।















