Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
01 Sep, 2026

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आश्वासन के बाद सीजेपी ने वापस लिया दिल्ली मार्च

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद सीजेपी ने 5 सितंबर का प्रस्तावित दिल्ली मार्च वापस लेने की घोषणा की।

नई दिल्ली, 01 सितंबर।

काकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को प्रस्तावित अपना ‘दिल्ली मार्च’ वापस लेने का फैसला किया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की।

यह घोषणा केंद्र सरकार की ओर से सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग किए जाने के बाद की गई। सरकार की अर्जी पर सुनवाई के दौरान ही सौरव दास ने प्रस्तावित मार्च वापस लेने की जानकारी दी।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस पर कहा कि यदि दोनों पक्ष तैयार हों तो किसी भी मामले का समाधान निकाला जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि काकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में इंडिया गेट से जय सिंह मार्ग स्थित पुलिस मुख्यालय और जंतर-मंतर के आसपास तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।

प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार 5 सितंबर के इस प्रस्तावित मार्च के लिए अब तक अनुमति नहीं दी गई थी।

पुलिस ने यह भी कहा था कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए काकरोच जनता पार्टी की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़