नई दिल्ली, 01 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के बाद नितिन नवीन ने तस्वीरें साझा करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का सहज स्वभाव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मार्गदर्शन देश और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनसे मुलाकात उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव रही।















