नई दिल्ली, 2 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी धरती पर शादियां करने और विदेश यात्राओं पर जाने से बचने की पुरजोर अपील की है।
एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद से तौबा करने का पाठ पढ़ाया है।
देश की आर्थिक तरक्की पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक संकटों और बाधाओं के बावजूद भारत सात दशमलव आठ प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने निराशा का माहौल फैलाने वालों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि देश के भीतर कुछ लोग केवल झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री का मानना है कि आज की जा रही कड़ी मेहनत से देश के युवाओं का भविष्य और उनके सपने निश्चित रूप से साकार होंगे।
नीतियों और इरादों की स्पष्टता का हवाला देते हुए उन्होंने नागरिकों से देश की प्रगति में लगातार अपना योगदान जारी रखने का आग्रह किया है।
ज्ञात हो कि तेल के बाद सोना देश का दूसरा सबसे बड़ा आयात होने वाला उत्पाद है जिसकी खरीदारी घटने से आयात बिल में बड़ी कटौती होगी।















