Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
02 Sep, 2026

उपराष्ट्रपति बोले- छत्तीसगढ़ शांति, प्रगति और नई संभावनाओं की राह पर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की सराहना करते हुए 689 विद्यार्थियों को उपाधियां और मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

रायपुर, 02 सितंबर।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब भय, अभाव और नक्सलवाद के दौर से आगे बढ़कर शांति, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन इलाकों की पहचान कभी हिंसा से होती थी, वहां अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, बेहतर संपर्क सुविधाएं और निवेश पहुंच रहा है।

उपराष्ट्रपति मंगलवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एम्स रायपुर को छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में आए महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक बताया। चिकित्सा सेवा, शोध और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों की भी उन्होंने सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से राज्य के पहले अदला-बदली गुर्दा प्रत्यारोपण को संस्थान की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और अनुसंधान के क्षेत्र में एम्स रायपुर लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, अति विशेषज्ञता, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के कुल 689 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 376 छात्राएं और 313 छात्र शामिल रहे।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ भी रही। सभी विद्यार्थियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज तथा अपने साथियों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल भी समारोह में उपस्थित थे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़