Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
02 Sep, 2026

उप मुख्यमंत्री शुक्ल को बांधा शिव बाबा का रक्षा सूत्र, पांच विकारों से बचाव का संदेश

भोपाल में ब्रह्माकुमारी बहन ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को शिव बाबा का पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर आत्मिक प्रेम, पवित्रता और भाईचारे का संदेश दिया।

भोपाल, 02 सितंबर।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से शिव बाबा का पवित्र रक्षा सूत्र बांधा गया। भोपाल जोन के राजयोग भवन की निदेशक राजयोगिनी बीके निर्मला बहन ने माउंट आबू से लाए गए रक्षा सूत्र को बांधते हुए पवित्रता, आत्मिक प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा समाज और आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से की जाने वाली सेवा सबसे पवित्र सेवाओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है। यह आत्मिक प्रेम, पवित्रता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तविक रक्षाबंधन वही है, जिसमें आत्मा पांच विकारों से सुरक्षित रहे।

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों से स्वयं को बचाना ही सच्चे अर्थों में आत्मिक रक्षा है। व्यक्ति के पवित्र विचार और श्रेष्ठ संस्कार केवल उसके जीवन को ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़