Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
02 Sep, 2026

सकारात्मक संकल्प ही सफलता की राह बनाते हैं: कृष्णा गौर

भोपाल में दीक्षारंभ समारोह के दौरान राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

भोपाल, 2 सितंबर।

मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा कि जीवन में किया गया हर सकारात्मक संकल्प व्यक्ति को सफलता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करना भी है।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर बुधवार को भोपाल स्थित बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के दीक्षारंभ समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक विचारों के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में आज एक नए सफर का आरंभ हुआ है। यह समय अपने सपनों को साकार करने और भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है। युवा शक्ति में हर चुनौती का सामना करने और बदलाव के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की क्षमता है।

कृष्णा गौर ने कहा कि युवाओं में उत्साह, सामर्थ्य और जिम्मेदारी की भावना मौजूद है। यही ऊर्जा उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज का युवा केवल बड़े सपने ही नहीं देखता, बल्कि उन्हें पूरा करने का दृढ़ संकल्प भी रखता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। इसके लिए सही दिशा, निरंतर परिश्रम और मजबूत संकल्प आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि परिवार, संस्थान और देश की प्रगति में भी योगदान देना चाहिए।

राज्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उपलब्धियों के माध्यम से संस्थान के साथ प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।

समारोह में नए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्हें उच्च शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व के विकास और भविष्य को बेहतर दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़