Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
02 Sep, 2026

एम्स रायपुर में उपराष्ट्रपति बोले, छत्तीसगढ़ अब शांति और संभावनाओं के दौर में

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रगति और बदलती तस्वीर को रेखांकित किया।

रायपुर, 2 सितंबर।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब भय, अभाव और नक्सलवाद की पुरानी छवि से बाहर निकलकर शांति, विकास और नई संभावनाओं के दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों की पहचान कभी हिंसा से होती थी, वहां अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, संपर्क सुविधाएं और निवेश पहुंच रहे हैं।

उपराष्ट्रपति बुधवार को एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में आए बदलाव के लिए एम्स रायपुर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य अनुसंधान और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में संस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य का पहला ‘स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट’ भी संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर-स्पेशियलिटी, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के कुल 689 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

डिग्री प्राप्त करने वालों में 376 छात्राएं और 313 छात्र शामिल रहे। मध्य भारत के इस प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण नशे के खिलाफ शपथ भी रही। सभी विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज तथा अपने साथियों को इनके दुष्प्रभावों और खतरों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल भी समारोह में उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़