Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
02 Sep, 2026

अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद चुनौती पर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया।

नई दिल्ली, 02 सितंबर।

वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा के खिलाफ ताहिर हुसैन की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को तय की है।

इससे पहले 31 जुलाई को कड़कड़डूमा अदालत ने ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने छह आरोपितों को बरी भी कर दिया था। दोषियों के लिए मृत्युदंड की दिल्ली पुलिस की मांग को अदालत ने स्वीकार नहीं किया और कहा था कि उनमें सुधार की संभावना बनी हुई है।

13 जुलाई को अदालत ने मामले में कई आरोपितों को दोषी ठहराया था। दोषियों में नाजिम, कासिम, अनस और जावेद के नाम शामिल थे। वहीं हसीन उर्फ मुल्लाजी उर्फ सलमान, मीर खान, फिरोज, जावेद, गुल्फाम, शोएब आलम उर्फ बॉबी और मुंतजिम उर्फ मुसा को बरी करने का आदेश दिया गया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 3 जून 2020 को इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र के अनुसार, 24 और 25 फरवरी 2020 को ताहिर हुसैन ने अपने घर और चांद बाग पुलिया के समीप स्थित मस्जिद के आसपास भीड़ का नेतृत्व किया तथा उसे सांप्रदायिक रूप दिया।

पुलिस के आरोपपत्र में अंकित शर्मा की हत्या को सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया गया था। आरोप था कि ताहिर हुसैन के नेतृत्व वाली भीड़ ने अंकित शर्मा को विशेष रूप से निशाना बनाया और खजूरी खास क्षेत्र में ताहिर हुसैन के घर के बाहर घटना हुई। हत्या के बाद शव को नाले में फेंकने का भी आरोप लगाया गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग शव को नाले में डाल रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेज धार वाले हथियार से 51 वार के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी। आरोपपत्र में ताहिर हुसैन को मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था और अंकित शर्मा के पिता के बयान के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़