Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
02 Sep, 2026

भाजपा शासित राज्यों के 25 मंत्रियों का प्रशिक्षण शिविर 3 सितंबर को

भाजपा मुख्यालय में 3 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करीब 25 मंत्रियों को योजनाओं, युवा संवाद और जल प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

नई दिल्ली, 02 सितंबर।

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मंत्रियों के लिए 3 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के करीब 25 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्रियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन को चार सत्रों में विभाजित किया जाएगा।

शिविर में केंद्रीय योजनाओं और नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा। मंत्रियों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

युवाओं के साथ संवाद को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही जल प्रबंधन, भूजल संरक्षण और सिंचाई से जुड़े महत्वपूर्ण विषय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

शिविर समाप्त होने के बाद करीब 25 मंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हो सकती है।

राजधानी में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जल शक्ति मंत्रालय का पहला विभागीय शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल सुरक्षित भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

सुषमा स्वराज भवन में एक और दो सितंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़