Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
02 Sep, 2026

"15 दिन में तैयार होंगी 220 स्वास्थ्य संस्थाएं, शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश"

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा कर शेष निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा करने और 220 संस्थाओं को तैयार करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 02 सितंबर।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की रफ्तार तेज करने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्रालय में बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त 2026 तक लक्षित निर्माण कार्यों में जो काम शेष हैं, उन्हें अगले 15 दिनों में पूरा किया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 15 अगस्त तक 53 स्वास्थ्य संस्थाएं संचालन के लिए तैयार हो चुकी हैं। इनमें 37 उप स्वास्थ्य केंद्र, 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और 3 क्रिटिकल केयर ब्लॉक शामिल हैं। संभागवार जबलपुर में 30, रीवा में 8, इंदौर में 6, भोपाल, उज्जैन में तीन-तीन, ग्वालियर में 2 और सागर में एक संस्था तैयार की गई है।

आगामी 15 दिनों में 220 स्वास्थ्य संस्थाओं को तैयार करने की योजना है। इनमें 167 उप स्वास्थ्य केंद्र, 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य इकाइयां शामिल हैं। 179 संस्थाओं में मानव संसाधन उपलब्ध है और 163 संस्थाओं को उपकरण मिल चुके हैं।

उप मुख्यमंत्री ने फर्नीचर, उपकरण एवं मानव संसाधन की शेष व्यवस्था शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि सभी संस्थाएं निर्धारित समय में संचालन के लिए तैयार हो सकें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़