Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
02 Sep, 2026

अमरकंटक में सीवर ओवरफ्लो, गंदा पानी नर्मदा तक पहुंचने से श्रद्धालुओं में नाराजगी

अमरकंटक में बारिश के कारण सीवर चैंबर ओवरफ्लो होने से रामघाट, नाका चौराहा और कोटितीर्थ क्षेत्रों का दूषित पानी नालियों व बरसाती पानी के साथ नर्मदा तक पहुंचने की शिकायतों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सीवर व्यवस्था के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।

अनूपपुर, 02 सितंबर।

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में बारिश के बीच नगर परिषद की सीवर व्यवस्था प्रभावित होने से कई स्थानों पर गंदा पानी खुले में बहने लगा है। सीवर चैंबरों के ओवरफ्लो होने के कारण बदबूदार पानी नालियों और बरसाती पानी के साथ पवित्र नर्मदा नदी तक पहुंचने की बात सामने आई है। इसे लेकर नर्मदा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों में नाराजगी देखी जा रही है।

रामघाट क्षेत्र में सुलभ शौचालय के सामने बने सीवर चैंबर से गंदा पानी तेज धार के साथ बाहर निकल रहा है। यह पानी पार्किंग क्षेत्र और घाट की सीढ़ियों के आसपास से बहते हुए नर्मदा नदी में पहुंच रहा है। नाका चौराहा क्षेत्र में भी दूषित पानी वैतरणी नदी के रास्ते नर्मदा तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

कोटितीर्थ घाट-कुंड के आसपास भी सीवर चैंबरों के ओवरफ्लो होने की समस्या बनी हुई है। लगातार बारिश के दौरान सीवर व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में गंदा पानी बाहर निकल रहा है।

नाक बंद कर गुजर रहे श्रद्धालु

रामघाट के समीप आयोजित शिव रुद्र महायज्ञ और भोजनालय पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के दौरान कुछ पर्यटक इस गंदे पानी को सामान्य पानी समझकर हाथ-पैर और मुंह भी धो लेते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुलभ शौचालय का टैंक खाली कराने के बाद भी उसमें दोबारा सीवर का पानी भर जाता है।

नगर परिषद के मुख्य नगर अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने बताया कि बारिश के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। प्रभावित क्षेत्रों की जांच और सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समस्या के कारणों का पता लगाकर उसका निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थायी व्यवस्था की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी सीवर चैंबरों में पहुंचने से लाइनों पर दबाव बढ़ रहा है। मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में दूषित सीवर का पानी नदी तक पहुंचना गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा है।

लोगों ने नगर परिषद से केवल अस्थायी सफाई तक सीमित नहीं रहने और सीवर व्यवस्था के लिए वैज्ञानिक तथा स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़