Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Sep, 2026

आयुष्मान निरामयम् में अनियमितताओं पर सख्ती, मप्र के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में जनवरी 2026 से अब तक आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना में अनियमितताओं के मामलों में 18 अस्पतालों को पैनल से हटाया गया और अन्य अस्पतालों पर भुगतान रोकने व जुर्माने की कार्रवाई हुई।

भोपाल, 03 सितंबर।

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश में अनियमितताओं के मामलों में अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश के 83 अस्पतालों के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार इनमें 18 अस्पतालों को योजना के पैनल से हटाया गया है। 15 अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगाई गई है और 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने गुरुवार को बताया कि प्राप्त शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। भोपाल के सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना से निलंबित कर उसका भुगतान रोक दिया गया है।

वहीं, भोपाल के मल्टी केयर अस्पताल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा दो अन्य अस्पतालों के संबंध में मिली शिकायतों की जांच के लिए आयुष्मान भारत जांच दल ने निरीक्षण किया है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर इन मामलों में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

अरविंद शाह ने कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सुगम, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों की नियमित जांच के साथ दावों की समीक्षा, उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली शिकायतों की भी लगातार जांच की जा रही है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में जहां भी अनियमितता सामने आएगी, वहां संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़