Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Sep, 2026

विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले हारवेस्टर चालक के परिवार को 4 लाख की सहायता

सांवेर क्षेत्र के ग्राम फरसपुर में विद्युत दुर्घटना में मृत हारवेस्टर चालक गुरजंत सिंह की पत्नी को विभाग की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।

इंदौर, 03 सितंबर।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरसपुर में विद्युत दुर्घटना में जान गंवाने वाले हारवेस्टर चालक गुरजंत सिंह के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। गुरुवार को स्वीकृत राहत राशि का चेक मृतक की पत्नी परमजीत कौर को सौंप दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रकरण में मुआवजा राशि स्वीकृत की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसपुर निवासी नीलेश पटेल के यहां गुरजंत सिंह हारवेस्टर चालक के रूप में कार्यरत थे। वह खेत में हारवेस्टर मशीन से सोयाबीन की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की क्षतिग्रस्त केबल के संपर्क में आने से वे विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद विद्युत विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित केबल को बदल दिया था। विभागीय नियमों के तहत मृतक के वैध उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। इसी क्रम में गुरुवार को कार्यपालन यंत्री विनय सिंह ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर को राहत राशि का चेक प्रदान किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़