Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
03 Sep, 2026

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी महिला दिल्ली प्रीमियर लीग चैंपियन, फाइनल में छह विकेट से जीत

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को छह विकेट से हराकर महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया।

नई दिल्ली, 03 सितंबर।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को छह विकेट से हराया। 123 रन के लक्ष्य को नॉर्थ दिल्ली ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर 128 रन बनाते हुए हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। कप्तान श्वेता सहरावत ने 32 गेंदों में तीन चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। विकेटकीपर निशिका सिंह ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 39 रन बनाए।

नॉर्थ दिल्ली की गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन से विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। प्रिया मिश्रा, नाजमा, अर्चना, रेशिका बेनीवाल और अपेक्षा आनंद ने एक-एक विकेट हासिल किया। अपेक्षा ने चार ओवर में केवल 13 रन खर्च कर किफायती गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली को उपासना यादव ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। उन्होंने आठ गेंदों में दो चौकों की मदद से नौ रन बनाए। इसके बाद साउथ दिल्ली की गेंदबाजों ने लगातार झटके देकर नॉर्थ दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 15 रन कर दिया।

मुश्किल समय में कप्तान आयुषी सोनी और अर्चना ने पारी को संभालते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आयुषी ने 39 गेंदों पर 43 रन बनाए। अर्चना ने 36 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाकर 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

अंतिम चार ओवर में नॉर्थ दिल्ली को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। दबाव के बीच नाजमा ने 19 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। समायरा राघव ने छह गेंदों में एक छक्का लगाते हुए नाबाद सात रन जोड़े।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया और महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़