Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Sep, 2026

कार से 675 क्वार्टर अवैध शराब ले जाते दो आरोपित गिरफ्तार

बांदा में बदौसा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 15 पेटियों में भरी 675 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

बांदा, 03 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान बदौसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार से अवैध देशी शराब ले जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 पेटियों में भरी 675 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही चार पहिया गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के साथ अवैध शराब की बिक्री तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बदौसा थाना पुलिस ने 2 और 3 सितंबर की मध्यरात्रि गश्त तथा चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुर्रा पुल के पास घेराबंदी की और दो आरोपितों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से मस्तीह ब्रांड की 675 क्वार्टर अवैध देशी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 15 पेटी बताई गई है। पुलिस ने मौके पर शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैभव पुत्र धनपद और विनय पुत्र शिवभवन के रूप में हुई है। दोनों कस्बा अतर्रा के रहने वाले हैं और थाना अतर्रा क्षेत्र, जनपद बांदा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़