Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
03 Sep, 2026

गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर शोक जताते हुए उनके संगीत जगत में अमूल्य योगदान को याद किया।

अहमदाबाद, 03 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुजराती संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है, जिनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सामाजिक मंच पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गौरंग व्यास ने अपने पिता और प्रसिद्ध संगीतकार अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने गुजराती संगीत की दुनिया में अपनी अलग और विशेष पहचान स्थापित की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत गौरंग व्यास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके शोकाकुल परिवार और बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

गुजराती फिल्म जगत के चर्चित संगीतकार और गीतकार दिवंगत अविनाश व्यास के पुत्र गौरंग व्यास का बुधवार देर रात अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गुजराती फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर फैल गई।

गौरंग व्यास लंबे समय से गुजराती संगीत की दुनिया में सक्रिय थे। उन्होंने 100 से अधिक गुजराती फिल्मों के लिए संगीत दिया और अपने संगीत के माध्यम से गुजराती कला जगत में महत्वपूर्ण पहचान बनाई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़