Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Sep, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को कर्म, कर्तव्य, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा बताया।

भोपाल, 03 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर लोगों में दिखाई दे रहे उत्साह और उमंग पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को संघर्षों के बीच कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन वे कभी अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हुए।

डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महाभारत के भीषण युद्ध के दौरान कर्म के सिद्धांत के माध्यम से मानव जीवन को महत्वपूर्ण संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को बुद्धि और धैर्य के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कर्म और धर्म के सन्मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का यही संदेश जीवन में सही दिशा दिखाने वाला और प्रेरणा देने वाला है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़