Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
03 Sep, 2026

नेपाल बाढ़ त्रासदी के मृतकों की स्मृति में 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक

नेपाल सरकार ने भीषण बाढ़ आपदा में जान गंवाने वालों के सम्मान में 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है, जबकि 8 सितंबर को जेन जी आंदोलन के मृतकों की स्मृति में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

काठमांडू, 03 सितंबर।

नेपाल में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में सरकार ने 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बाढ़ त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह निर्णय लिया गया।

सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने आपदा में मारे गए लोगों के सम्मान में घटना के 13वें दिन राष्ट्रीय शोक मनाने का फैसला किया है। इसके तहत 7 सितंबर को देशभर में शोक दिवस मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय शोक दिवस पर नेपाल के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों और राजनयिक मिशनों में भी नेपाली झंडा आधा झुकाकर आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। नेपाल सरकार ने जेन जी आंदोलन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है।

सरकार के निर्णय के अनुसार, 8 सितंबर को जेन जी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए युवाओं की स्मृति में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मंत्रिमंडल ने आंदोलन में जान गंवाने वाले युवाओं को याद करने के लिए यह घोषणा की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़