Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
03 Sep, 2026

भारत-बेल्जियम का बड़ा लक्ष्य: पांच साल में व्यापार दोगुना, रक्षा सहयोग भी मजबूत

भारत और बेल्जियम ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने के साथ रक्षा, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली, 03 सितंबर।

भारत और बेल्जियम ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद 10 प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी, जिसमें रक्षा क्षेत्र की साझेदारी को विशेष महत्व दिया गया। अत्याधुनिक रक्षा तकनीक, विशेषज्ञता, घरेलू उत्पादन, तकनीकी विकास, सह-निर्माण और रक्षा नवाचार में निवेश बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच समझौते हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बेल्जियम सुरक्षा एवं रक्षा उद्योग संघ और भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी के बीच सहयोग को लेकर सहमति बनी है। निकट भविष्य में ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास में एक स्थायी रक्षा अताशे नियुक्त करने की योजना पर भी समझौता हुआ है। निवेश को गति देने के लिए विशेष तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे बेल्जियम से भारत में बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

दोनों देशों ने व्यापारिक मंच को संस्थागत स्वरूप देने पर भी सहमति जताई है। इससे भारत और बेल्जियम के कारोबारी समुदायों को यूरोपीय बाजारों के साथ नए व्यापारिक अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। छात्रों, पेशेवरों, यात्रियों और व्यापारियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए दोनों देश कांसुलर संवाद स्थापित करेंगे।

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। संगठित अपराध, अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी और बेल्जियम की संघीय पुलिस के बीच सहयोग का समझौता किया गया है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण से जुड़े सहयोग पर भी सहमति बनी।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर दो से चार सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधियों का उच्चस्तरीय दल भी भारत आया है। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद डी वेवर की यह पहली भारत यात्रा है।

अपनी यात्रा के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पहले सीमित स्तर और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-बेल्जियम संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया।

संयुक्त वक्तव्य में बेल्जियम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और विस्तार के बाद स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया। दोनों देशों ने सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए भी एक-दूसरे की उम्मीदवारी का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रमुख विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को नई शिक्षा नीति के तहत भारत में अपने परिसर स्थापित करने का निमंत्रण दिया।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने सीमा पार आतंकवाद समेत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा दोहराई और आतंकवाद विरोधी मामलों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-बेल्जियम संयुक्त कार्य समूह बनाने की संभावना तलाशने की इच्छा व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों के विस्तार और विविधता पर संतोष जताते हुए सेमीकंडक्टर, रसायन, औषधि निर्माण, रक्षा औद्योगिक सहयोग, महत्वपूर्ण खनिजों के शोधन और पुनर्चक्रण, टिकाऊ उद्योगों तथा परमाणु ऊर्जा में बढ़ते सहयोग का स्वागत किया। बेल्जियम के सॉवरेन वेल्थ फंड, फेडरल होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी और भारत के राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष के बीच चल रही बातचीत का भी स्वागत किया गया। दोनों पक्षों ने भारत-बेल्जियम आर्थिक और निवेश गलियारा विकसित करने के लिए सहयोग को औपचारिक रूप देने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री मोदी और बार्ट डी वेवर ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया समेत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। यूक्रेन युद्ध के संबंध में दोनों देशों ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों का समर्थन दोहराया। पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा करते हुए नेताओं ने विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। समुद्री मार्गों की सुरक्षा और निर्बाध समुद्री परिवहन बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

वार्ता के अंत में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपसी सुविधा के अनुसार बेल्जियम की द्विपक्षीय यात्रा करने का निमंत्रण दिया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़