Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
03 Sep, 2026

मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, दो जिलों में रेड अलर्ट और कई क्षेत्रों में भारी बारिश

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी तंत्र के चलते कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भोपाल, 03 सितंबर।

मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत तंत्र सक्रिय होने से गुरुवार को प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में चार इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए छतरपुर प्रशासन ने गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षकों को अवकाश नहीं रहेगा और उन्हें विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व विभागीय कार्य पूरे करने होंगे।

जबलपुर-डिंडौरी सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल, रायसेन, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर और छतरपुर में भी वर्षा की संभावना जताई गई है।

4 सितंबर से पश्चिमी हिस्से में बढ़ेगा असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 4 सितंबर से सक्रिय तंत्र आगे बढ़ेगा और भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम तथा चंबल संभाग में इसका प्रभाव अधिक दिखाई दे सकता है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश की संभावना है। इंदौर में तेज बारिश के आसार नहीं बताए गए हैं।

5 सितंबर को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम तंत्र का असर प्रमुख रूप से देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में अब तक 28.1 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक 714.2 मिलीमीटर यानी 28.1 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा 799.9 मिलीमीटर यानी 31.5 इंच के मुकाबले यह 3.4 इंच कम है। प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में भी सामान्य से 17 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

बालाघाट, छतरपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में वर्षा सामान्य से 2 से 51 प्रतिशत तक कम रही है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 2 से 53 प्रतिशत तक कम पानी बरसा है।

अनूपपुर, मऊगंज, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़