जम्मू, 03 सितंबर।
जम्मू के कनाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। यह कार्रवाई सीमा चौकी सोहन के पास की गई।
अधिकारियों के अनुसार, 44वीं बटालियन के जवानों ने सुबह के समय संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद उसे सीमा सुरक्षा बल की हिरासत में ले लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ शुरू की गई।
घुसपैठिए की पहचान, सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने के उद्देश्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।














