Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Sep, 2026

हजारों बहनों ने रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी, बोले- यह स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।

भोपाल, 03 सितंबर।

हुजूर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को रक्षाबंधन का उत्साह एक बार फिर देखने को मिला। नर्मदापुरम रोड स्थित पंडित आमेर मैजिस्टिक में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रक्षाबंधन उत्सव में हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। बड़ी संख्या में बहनों की मौजूदगी से आयोजन स्थल उत्सवमय हो गया।

हुजूर विधानसभा में इस वर्ष आयोजित रक्षाबंधन उत्सवों की श्रृंखला का यह चौथा आयोजन रहा। इससे पहले मुखर्जी नगर कोलार, गांधीनगर और भैंसाखेड़ी में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हर वर्ष बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है और इस बार भी सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में सहभागिता हुई।

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित बहनों से संवाद करते हुए उनके स्नेह और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हजारों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि बहनों का यह प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के साथ विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। आज महिलाएं योजनाओं की केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। हुजूर विधानसभा में विकास के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को समाज को जोड़ने वाले भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि इन अवसरों पर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़