जामनगर, 03 सितंबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका जामनगर और द्वारका में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह करीब 10:30 बजे जामनगर पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:15 बजे द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री नागेश्वर रोड स्थित विरम्भा आशा माणेक चैरिटेबल ट्रस्ट गौशाला पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे और दिनभर विभिन्न निर्धारित गतिविधियों में शामिल रहेंगे।
एक दिवसीय गुजरात प्रवास के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात करीब 8:10 बजे भोपाल लौटेंगे।















