Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Sep, 2026

दो साल बाद भी चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र का इंतजार

मुख्यमंत्री की घोषणा के दो वर्ष बाद भी चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र का आधिकारिक दर्जा नहीं मिला, जिससे पर्यटन विकास और यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल करने की मांग फिर तेज हो गई है।

अशोकनगर, 03 सितंबर।

ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत से समृद्ध चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र का आधिकारिक दर्जा मिलने का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है। विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए पहचान रखने वाले इस नगर को पर्यटन के तीर्थ के रूप में विकसित करने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के दो वर्ष बाद भी शासन स्तर से अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री ने 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के अवसर पर चंदेरी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने और इसे विधिवत दर्जा देने की घोषणा की थी। स्थानीय नागरिकों और पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी घोषणा को औपचारिक रूप नहीं मिलना चिंता का विषय है।

समाजसेवी डॉ. योगेश मिश्रा और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का मानना है कि पर्यटन क्षेत्र का दर्जा नहीं मिलने से चंदेरी के अपेक्षित विकास की गति प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि राजपत्र में अधिसूचना जारी होने पर यहां पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिल सकती है।

आधिकारिक पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं होने के कारण चंदेरी अभी तक केंद्र और राज्य सरकार के अधिकृत पर्यटन सर्किट नेटवर्क में अपेक्षित स्थान नहीं बना सका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दर्जा मिलने के बाद चंदेरी को आधिकारिक पर्यटन सूची में प्रमुखता मिल सकती है और देश-विदेश के पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा।

चंदेरी अपने ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक सौंदर्य, बैजू बावरा से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध साड़ी उद्योग के कारण विशेष पहचान रखता है। पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिलने से ट्रेवल एजेंसियों और पर्यटकों के बीच इसकी पहुंच बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

चंदेरी को यूनेस्को की विश्व धरोहर की स्थायी सूची में शामिल कराने की मांग भी लंबे समय से उठती रही है। चंदेरी को यूनेस्को की अस्थायी सूची में स्थान मिल चुका है, लेकिन स्थायी सूची में शामिल होना अभी बाकी है।

पिछले वर्ष बैजू बावरा संगीत समारोह के दौरान क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के समक्ष चंदेरी को यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा था। इस दिशा में भी अब तक कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर शीघ्र अमल करते हुए चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की अधिसूचना जारी की जाए। साथ ही यूनेस्को की स्थायी विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के लिए राज्य स्तर से आवश्यक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई है। लोगों को उम्मीद है कि शासन जल्द इस दिशा में कदम उठाएगा और चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर उसकी अपेक्षित पहचान मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़