Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
04 Sep, 2026

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, नदियां उफान पर और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, वहीं अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल, 04 सितंबर।

मध्य प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही वर्षा से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, वहीं मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

छतरपुर के कुटनी बांध और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल में भी गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ट्रफ और स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने से शुक्रवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में अति भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

चित्रकूट में गुरुवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर 138.52 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान के करीब है। हालात को देखते हुए एसडीईआरएफ ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

छतरपुर में लगातार बारिश और बाढ़ की आशंका के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। लवकुशनगर की गुढ़ाकला ग्राम पंचायत में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मैहर में पुलों के ऊपर पानी बहने से मुकुंदपुर रोड बंद रहा।

मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर 436.1 मीटर तक पहुंच गया है। जबलपुर के बरगी बांध में जलभराव 93.33 प्रतिशत होने के बाद उसके पांच गेट करीब एक-एक मीटर तक खोले गए हैं। इससे नर्मदा के घाटों पर पानी का स्तर करीब चार फीट तक बढ़ने की संभावना है। छतरपुर के कुटनी बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 और 5 सितंबर को बारिश वाले सिस्टम अधिक सक्रिय रह सकते हैं। इसके बाद 6 और 7 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मानसूनी सत्र में प्रदेश में अब तक 741.2 मिलीमीटर यानी 29.2 इंच बारिश दर्ज हुई है। सामान्य रूप से इस अवधि तक 808.2 मिलीमीटर यानी 31.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में सामान्य से 2.6 इंच यानी 8 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से केवल 1 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, वहीं पश्चिमी हिस्से में वर्षा औसत से 17 प्रतिशत कम रही है।

पूर्वी क्षेत्र के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसत से करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में सामान्य से 1 से 23 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई।

पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हैं। इसी कारण मौजूदा मानसून सत्र में पहली बार आंकड़ों के अनुसार पूर्वी क्षेत्र पश्चिमी हिस्से की तुलना में बेहतर स्थिति में पहुंच गया है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 6 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश हुई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़