भोपाल, 04 सितम्बर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन क्षमता से लैस ईओएस-05 जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत की पहचान लगातार और मजबूत हो रही है।















