Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
04 Sep, 2026

जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना-चांदी महंगे

जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर थमा और सोना 3,350 रुपये तक महंगा होने के साथ चांदी में भी 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक तेजी दर्ज हुई।

नई दिल्ली, 04 सितंबर।

सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट पर जन्माष्टमी के दिन विराम लग गया। शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। देश के अधिकांश बाजारों में सोना 3,070 रुपये से लेकर 3,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया, वहीं चांदी में भी 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल आया।

भाव में तेजी के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये से 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,410 रुपये से 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

चांदी की चमक भी बढ़ी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई के बाजार में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी दोनों श्रेणियों के सोने के भाव क्रमशः 1,55,360 रुपये और 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यहां 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दिखाई दी। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़