Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
04 Sep, 2026

बलोचिस्तान में निर्माण कंपनी के 14 वाहन विस्फोट से तबाह, इलाके में सुरक्षा कड़ी

बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट से नष्ट कर दिया, वहीं तुर्बत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बलोचिस्तान, 04 सितंबर।

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। घटना के बाद अब तक किसी भी संगठन ने इन वाहनों पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विस्फोट में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक ट्रेलर, एक बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर और एक वॉटर बाउजर को नुकसान पहुंचा। यह वही क्षेत्र है, जहां इससे पहले हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तानी सेना और डिप्टी कमिश्नर के दल को निशाना बनाया था।

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने दावा किया है कि इस हमले में सेना के 18 जवान मारे गए। संगठन के आधिकारिक माध्यम से जियारत क्रॉस हमले का एक मिनट 11 सेकंड का वीडियो भी जारी किया गया।

इधर, ऑल पार्टीज कैच के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले चार दिनों से तुर्बत में कुछ अनजान यू-ट्यूबर्स और विभिन्न संगठनों के दौरों के कारण सभी सड़कें बंद हैं। तुर्बत प्रेस क्लब पहुंचने के दौरान इन यू-ट्यूबर्स पर पत्रकारों के साथ खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

बयान के अनुसार, टीचिंग हॉस्पिटल के दौरे के समय यू-ट्यूबर्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की और पैरामेडिक स्टाफ की पिटाई की। बताया गया कि इस्लामाबाद और लाहौर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से आए यू-ट्यूबर्स की सुरक्षा के लिए तुर्बत में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों और सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़