Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
04 Sep, 2026

ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण पर उपराष्ट्रपति ने इसरो टीम को दी बधाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

नई दिल्ली, 04 सितंबर।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देश के पहले पृथ्वी अवलोकन इमेजिंग उपग्रह ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों समेत पूरी टीम को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा कि श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ17 के जरिए ईओएस-05 मिशन का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश के पहले इमेजिंग उपग्रह ईओएस-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया जाना भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए इसरो की टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण पर उपराष्ट्रपति ने इसरो टीम को दी बधाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़