काठमांडू, 04 सितंबर।
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों में से एक व्यक्ति को दस दिन बाद जीवित बाहर निकाल लिया गया।
नेपाली सेना ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के दौरान गुरुवार सुबह सुरंग के भीतर किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई देने के संकेत मिले थे। इसके बाद अंदर फंसे लोगों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया।
लगातार खोजबीन के बाद बचाव दल ने सुरंग के भीतर से एक व्यक्ति को जीवित अवस्था में सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।















