Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
04 Sep, 2026

देशभर में 5-7 दिन बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी वर्षा के आसार

अगले पांच से सात दिनों में देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

नई दिल्ली, 04 सितंबर।

देश के कई हिस्सों में अगले पांच से सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह से दोपहर से पहले तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम पहले की तुलना में सुहावना हो गया।

आईएमडी ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और इससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में अगले छह से सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। मध्य भारत में 6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा 5 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। 4 से 8 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल में 4 सितंबर तथा 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में 9 सितंबर, बिहार में 5 से 8 सितंबर और ओडिशा में 9 से 10 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले छह से सात दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इसी अवधि में पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम बनने की भी संभावना है।

देशभर में 5-7 दिन बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी वर्षा के आसार

अगले पांच से सात दिनों में देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़