Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Sep, 2026

बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

बहराइच में चेन स्नैचिंग मामले का फरार 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ।

बहराइच, 04 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने गुरुवार देर रात नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेजा गया।

मटेरा थाना क्षेत्र में एक सितंबर को गुलालपुरवा टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपितों की पहचान कर ली थी। इसके बाद दो सितंबर की रात संयुक्त पुलिस टीम ने फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उसका साथी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि असलम चोरी की बाइक से नानपारा-रुपईडीहा मार्ग की ओर जा रहा है। निबिया नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़