Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Sep, 2026

उत्तेसर गांव में सूने मकान के ताले तोड़ छह तोला सोना चोरी

लूणी थाना क्षेत्र के उत्तेसर गांव में अज्ञात चोर सूने मकान से करीब छह तोला सोने के आभूषण ले गए।

जोधपुर, 04 सितंबर।

जोधपुर के निकट लूणी थाना क्षेत्र के उत्तेसर गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश मकान के ताले तोड़कर करीब छह तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान मालिक की पत्नी बच्चों से मिलने जोधपुर गई हुई थीं।

पुलिस के अनुसार, सेनई रोड उत्तेसर निवासी भगाराम चौधरी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका गांव में भी मकान है और परिवार के कुछ सदस्य जोधपुर में रहते हैं।

बताया गया कि 31 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे भगाराम चौधरी की पत्नी बच्चों से मिलने जोधपुर चली गई थीं। मकान के मुख्य कमरों की चाबियां भी वह अपने साथ ले गई थीं। बाहर की लॉबी की चाबी पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के पास थी।

दो सितंबर की सुबह करीब 11 बजे रिश्तेदार की पत्नी मकान पर पहुंची थीं और उस समय घर में सब कुछ सामान्य मिला। इसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे दोबारा वहां पहुंचीं तो मुख्य कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर भगाराम चौधरी की पत्नी ने उन्हें फोन किया। उस समय भगाराम चौधरी बालोतरा में थे। उन्होंने तुरंत लूणी पुलिस को चोरी की सूचना दी।

पत्नी करीब चार बजे गांव पहुंचीं और मकान की जांच की। इस दौरान करीब चार तोला सोने का रखड़ी सेट और लगभग दो तोला सोने की कंठी गायब मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब पांच बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़