Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Sep, 2026

जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वृद्ध पर कार्रवाई की मांग

बेलदा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप के बाद परिवार और संगठन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पश्चिम मेदिनीपुर, 04 सितंबर।

जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक वृद्ध व्यक्ति पर लगा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर नाबालिग घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने घर के समीप स्थित जंगल में गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का एक वृद्ध व्यक्ति भी वहां लकड़ियां चुन रहा था।

बताया गया कि वृद्ध ने पीछे से नाबालिग को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला।

इसके बाद नाबालिग घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत प्रशासन से करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार रात भारत जाकात माझी परगना महल के सदस्यों ने भी इसकी निंदा की। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़