Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Sep, 2026

मृत भालू के चार नाखून काटकर ले गए, दो आरोपित गिरफ्तार

मरवाही वन क्षेत्र में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपित पकड़े गए और उनके पास से चार नाखून बरामद किए गए।

रायपुर, 04 सितम्बर।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भालू के चार नाखून बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को मरवाही वृत्त के उसाढ़ परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 2035 में भालू के मृत पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के बाद विभागीय टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मृत भालू के पिछले दाएं पंजे के चार नाखून गायब हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से क्षेत्र में सघन तलाशी और पतासाजी अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राम बरौर निवासी 54 वर्षीय सुदर्शन यादव और 20 वर्षीय सूरज साहिस को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से मृत भालू के चार नाखून बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

फेफड़ों के संक्रमण से हुई मौत

तलाशी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में मृत भालू का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण तीव्र फेफड़ों का संक्रमण बताया है। पोस्टमार्टम के बाद भालू का विधिवत दाह संस्कार किया गया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी मरवाही कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जंगल में किसी वन्यजीव का शव मिलने पर उसके शरीर या किसी अंग से छेड़छाड़ न करें और तुरंत नजदीकी वन विभाग कार्यालय को सूचना दें। विभाग ने वन अपराध, अवैध शिकार अथवा वन्यजीवों से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी तत्काल देने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार वन्यजीवों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और स्थानीय लोगों के सहयोग से वन संरक्षण के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़