Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
04 Sep, 2026

मंधाना के ऐतिहासिक शतक से भारत की बड़ी जीत, महिला एशिया कप सेमीफाइनल में प्रवेश

स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ 124 रन और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दुबई, 03 सितंबर।

स्मृति मंधाना के रिकॉर्डों से सजे शानदार शतक और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को 137 रन से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारत की पारी की सबसे बड़ी नायिका स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा।

मंधाना ने 64 गेंदों का सामना कर 124 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और सात छक्के शामिल रहे। शेफाली वर्मा ने भी तेज शुरुआत दिलाते हुए 17 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया।

प्रतिका रावल ने 10 रन बनाए। ऋचा घोष के बल्ले से 11 रन निकले, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन का योगदान दिया।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम 16.2 ओवर में केवल 56 रन बनाकर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 137 रन से अपने नाम कर लिया।

भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे सफल रहीं और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

स्मृति मंधाना की 124 रन की पारी ने इस मुकाबले को उनके लिए ऐतिहासिक बना दिया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 18वां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मंधाना ने 17 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाली मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया। उनकी उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका और उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। मंधाना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल रन अब 10,880 हो गए हैं, जबकि मिताली राज के नाम 10,868 रन दर्ज हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़