Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Sep, 2026

कानपुर में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 200 कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

कानपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के घर हुई करीब 15 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेवर और नकदी बरामद की।

कानपुर, 04 सितंबर।

रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसाइटी में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के घर हुई करीब 15 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विनायकपुर निवासी सौरभ गौतम को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के जेवर और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को बंबा रोड के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ चकेरी, कल्याणपुर समेत शहर के विभिन्न थानों में चोरी सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सौरभ गौतम चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है। वह पहले मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही करीब आधे घंटे के भीतर ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था।

आरोपी को ताले और अलमारी के लॉकर तोड़ने में भी महारत हासिल थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

सुदर्शन हाउसिंग सोसाइटी निवासी अशोक कुमार 23 अगस्त को लखनऊ से अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने पर तीन कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवर भी गायब थे।

सूचना मिलने के बाद रावतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया और उन्हें जल्द मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार रात बंबा रोड के पास से सौरभ गौतम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के जेवर, करीब 100 ग्राम चांदी के सिक्के और एक लाख रुपये नकद मिले।

बरामद सामान में तीन अंगूठियां, मांगटीका, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चेन, कान की बालियां, पाजेब, पायल, बिछिया और कमरबंद शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने हाल में अन्य किन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी समेत 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उसने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़