काठमांडू, 05 सितंबर।
नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ के बीच फंसी 64 वर्षीय महिला को 11 दिन बाद जीवित और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने शनिवार को विदुर वेत्रावती क्षेत्र में स्थित एक मकान से महिला का सफलतापूर्वक बचाव किया।
सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार, बचाई गई महिला की पहचान वेत्रावती निवासी 64 वर्षीय चण्डिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है। वह बाढ़ के कारण अपने घर में फंसी हुई थीं और बचाव दल ने उन्हें मकान की चौथी मंजिल से सुरक्षित बाहर निकाला।
महिला की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेजा गया। वहां सैनिक अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।















