नई दिल्ली, 05 सितंबर।
कांग्रेस ने सेवानिवृत्त कर्नल मोहम्मद शाहिद खान को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेवानिवृत्त कर्नल मोहम्मद शाहिद खान को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
कांग्रेस के निर्णय के बाद कर्नल मोहम्मद शाहिद खान अब मणिपुर में पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग का नेतृत्व संभालेंगे। पार्टी ने उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है।















