Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
05 Sep, 2026

अमलाई स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया माइनिंग का छात्र, मौत

अनूपपुर के अमलाई रेलवे स्टेशन पर माइनिंग की पढ़ाई कर रहे 28 वर्षीय शिवा सिंह का शव पटरियों के बीच मिलने के बाद जीआरपी ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अनूपपुर, 05 सितंबर।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमलाई रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। उसका शव शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर पटरियों के बीच मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित नयका दफाई वार्ड क्रमांक 10 निवासी शिवा सिंह के रूप में हुई। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों की पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे स्वजन को सौंप दिया गया।

जीआरपी चौकी प्रभारी पीएस कुलस्ते के अनुसार, स्टेशन मास्टर ने रात करीब चार बजे एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी थी। घटनास्थल पर युवक के सिर में गंभीर चोट, पैर का पंजा कटा हुआ और फ्रैक्चर मिला। उसके हाथ और चेहरे पर भी चोटों के निशान थे तथा कपड़े फटे हुए थे।

प्रारंभिक जांच में मौत ट्रेन से टकराने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। स्वजन के अनुसार शिवा सिंह सागर में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले घर आया था। शुक्रवार को वह एक परिचित को इलाज के लिए बिलासपुर ले गया था। आशंका है कि बिलासपुर से सारनाथ एक्सप्रेस से लौटते समय अमलाई में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़